क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य में हर काम कर पाएगा? इस सवाल के बीच एक ऐसी सच्चाई है जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। भारत के गाँवों में आज भी बैल सिर्फ एक पशु नहीं बल्कि रोजगार, आत्मनिर्भरता और प्राकृतिक जीवनशैली का आधार है। जानिए कैसे बैल से चलने वाले कोल्हू में निकला शुद्ध तेल, जैविक खाद और ग्रामीण रोजगार का मॉडल न केवल बेसहारा बैलों को नया जीवन दे रहा है बल्कि किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए आय के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। यह कहानी बताती है कि तकनीक और परंपरा साथ-साथ चल सकती हैं, लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जहाँ बैल की उपयोगिता आज भी मशीनों से आगे है।
https://bailashrey.net/blog-details?slug=-ai-